Gold Price Today: सोने में लौटी चमक तो चांदी में भी आया निखार, जानें आज का रेट
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर वीरवार को सोने के दामों में देखी गई बढ़त, तो चांदी की कीमतों में भी नज़र आया भारी उछाल

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद, आज एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को सही वक्त का इंतज़ार करना होगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में आज 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) की कीमत 47,360 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रूपये का इज़ाफ़ा हुआ है।
वहीँ 24 कैरेट सोने (24K Gold) के दामों में भी सिर्फ 10 रूपये का इज़ाफ़ा देखा गया है, जिसके चलते आज 24 कैरट सोना दिल्ली में 51,710 रूपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।
इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 1200 रुपये की भारी उछाल के साथ दिल्ली में आज चांदी 65,900 रूपये प्रति किलो बिक रही है।
ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताज़ा रेट










