Gold Price Today: 22 कैरेट गोल्ड में देखी गई स्थिरता! तो 24 कैरेट गोल्ड में हुई बढ़त

Gold Price Today: दिल्ली में आज नवरात्रि के शुभ अवसर के दौरान 22 कैरेट सोने में नहीं देखा गया कोई बदलाव, वहीँ चांदी के दामों में आई आज गिरावट

नवरात्रि के शुभ अवसर के दौरान सोने के दामों में तेज़ी से बदलाव देखें जाने के बाद, आज स्थिरता देखी गई है। दिल्ली में 11 अक्टूबर को सोने के दामों में कोई तब्दीलियां नहीं देखी गई है।

आपको बता दें कि राजधानी में आज 22 कैरेट गोल्ड ,(22K Gold) बिना किसी बदलाव के चलते 46,060 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

वहीँ 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) के दामों में आज मामूली सी बढ़त हुई है। जिसके चलते आज 24 कैरेट सोने का दाम 50,260 रूपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के मुकाबले दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के दामों में 10 रूपये की बढ़त देखी गई है।

इसी के साथ आज चांदी (Silver) के दामों में 300 रूपये की भारी गिरावट के चलते, चांदी 61,700 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ हैं 11 October का दिन

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!