Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में देखी गई बढ़त, जानें आज का ताज़ा रेट

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 12 नवंबर को सोने के दामों में देखी गई बढ़त, तो वहीँ चांदी के दामों में भी आया उछाल

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद, आज एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है। ऐसे में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को उचित समय का इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में आज 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) की कीमत 48,060 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रूपये की बढ़त देखी गई है।

इसी के साथ 24 कैरेट सोने (24K Gold) के दामों में भी सिर्फ 10 रूपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते आज 24 कैरट सोना 52,430 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से दिल्ली में बिक रहा है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 400 रूपये की भारी उछाल के साथ दिल्ली में आज चांदी का रेट 66,900 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोने में लौटी चमक तो चांदी में भी आया निखार, जानें आज का रेट

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!