Gold Price Today: सोना हुआ महंगा! फटाफट चेक करें आज का रेट

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 15 दिसंबर बुधवार को सोने के दामों में आया उछाल, तो वहीं चांदी में आया फीकापन

पिछले दिनों सोने के दामों में काफी उलटफेर होने के बाद, आज एक बार फिर इज़ाफा देखने को मिला है। सोने के दामों में उछाल आने के बाद, शादियों के सीज़न में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को अभी इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें कि 15 दिसंबर बुधवार को दिल्ली में 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) 47,410 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रूपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हालांकि 24 कैरेट सोने (24K Gold) के दामों में भी इज़ाफा हुआ है, 10 रूपये की उछाल के साथ 24 कैरट सोना 51,720 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 600 रूपये की भारी गिरावट के चलते राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 60,900 रूपये प्रति किलो चल रहा है।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: Gold Price Today: चांदी हुई महंगी, सोने में आई स्थिरता! चेक करें आज का रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!