Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी के दामों में आया उछाल!

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 16 नवंबर मंगलवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीँ चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया है

Gold Price Today: बीते दिनों लगातार सोने के दामों (Gold Rate) में उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दामों में गिरावट आना लोगों के लिए सोने की खरीददारी करने का बिल्कुल उचित समय है।

आपको बता दें कि 16 नवंबर मंगलवार को 22 कैरट गोल्ड की कीमत (22K Gold) 48,240 रूपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन के मुकाबले आज के दामों में 10 रूपये की गिरावट देखी गई है।

इसी के साथ राजधानी दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड के दामों (24K Gold) में भी 10 रूपये की गिरावट देखी गई है जिसके चलते अब 24 कैरेट सोना दिल्ली में 52,610 रूपये प्रति10 ग्राम बिक रहा है।

वहीँ अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज भारी उछाल देखी गई है। 400 रूपये की भारी उछाल के साथ चांदी अब मार्केट में 66,800 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Aaj Ka Hindu Panchang: जानिए 16 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!