Gold Price Today: जानें 17 दिसंबर का सोने-चांदी का हाल
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 17 दिसंबर शुक्रवार को सोने के दामों में देखा गया भारी उछाल, तो वहीं चांदी में भी आया निखार

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने के दामों में काफी उलटफेर होने के बाद, आज एक बार फिर इज़ाफा हुआ है। सोने के दामों में उछाल आने की वजह से वेडिंग सीज़न में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को अभी इंतज़ार करना होगा।
आपको बता दें कि 17 दिसंबर शुक्रवार को दिल्ली में 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) 47,450 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट सोने के दामों में 310 रूपये की भारी उछाल देखने को मिली है।
हालांकि 24 कैरेट सोने (24K Gold) के दामों में भी भारी उछाल दर्ज की गई है, 340 रूपये की उछाल के साथ 24 कैरट सोने के भाव 51,760 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
वहीँ बात करें चांदी (Silver) की तो, 900 रूपये की भारी उछाल के चलते दिल्ली में आज चांदी 62,300 रूपये प्रति किलो के भाव के बिक रही है।
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोना लुढ़का! चेक करें 16 दिसंबर का लेटेस्ट रेट










