17 साल पुरानी कंपनी भारत से समेट रही हैं अपना कारोबार, जानें क्या हैं वजह
Holcim Group दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी मानी जाती है। यह कंपनी पिछले 17 सालों से भारत में कारोबार कर रही थी।

Holcim Group दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी मानी जाती है। यह कंपनी पिछले 17 सालों से भारत में कारोबार कर रही है। लेकिन अब Holcim Group ने भारत से अपना कारोबार समेटने का फैसला लिया है। कंपनी ने एक रणनीति बनाई है, जिसके तहत अब कंपनी कोर मार्किट पर फोकस करना चाहती है। इसी कारण कंपनी इंडियन मार्किट से एग्जिट हो रही है।
सूत्रों कि मानें तो Holcim Group ने अपनी लिस्टेड दोनों कंपनी यानी अंबुजा सीमेंट और ACC LTD को सेल पर दाल दिया है। वही यह भी बताया जा रहा है कि Holcim Group JSW और अडानी ग्रुप से बात-चीत कर रहा है। JSW और अडानी दोनों ने सीमेंट इंडस्ट्री में हाल ही में कदम रखा है। ऐसे में दोनों कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाना चाहते है।
बता दें कि भारत में आदित्य बिड़ला की कंपनी सबसे बड़ी है। इसके पास 117 मिलियन टन उत्पादन करने की क्षमता है। इसके बाद Holcim GROUP की दोनों लिस्टेड कंपनियों की सयुक्त क्षमता 66 मिलियन टन है। वही जो भी इन दोनों कंपनियों को खरीदेगा, वो भारत में सीमेंट इंडस्ट्री में नंबर दो पर आ जाएगा।
ये भी पढ़े : सस्ते फ्लैट लेने है तो पहुंच जाइए दिल्ली एनसीआर, बिक रहे है 1 लाख से ज्यादा फ्लैट