Gold Price Today: सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold And Silver Price Today: पिछले दिनों लगातार सोने के दामों में उछाल देखे जाने के बाद अब एक बार फिर गिरावट देखी गई है

पिछले दिनों लगातार सोने के दामों में उछाल देखे जाने के बाद अब एक बार फिर गिरावट देखी गई है। त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस दौरान सोने की कीमतों में गिरावट आना ग्राहकों के लिए किसी लॉटरी लगने से कम नहीं है।

आपको बता दें कि 18 सितंबर शनिवार को यानी आज 22 कैरट सोने की कीमत 45,540 रूपये प्रति 10 ग्राम है। कल के मुकाबले आज के भाव में 10 रूपये की गिरावट देखी गई है।

वहीँ 24 कैरट गोल्ड की कीमत में भी 10 रूपये की गिरावट देखी गई है जिसके चलते अब इसकी कीमत 49,680 रूपये आ पहुंचा है।

बात करें चांदी की तो उसमें भी आज भारी गिरावट देखी गई है। शनिवार को चांदी 1200 रूपये सस्ती होने के बाद 61,600 प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!