Gold Price Today: सोने के दामों में आई स्थिरता, तो चांदी के भाव में देखी गई गिरावट

Gold Price Today: दिल्ली में 19 नवंबर शुक्रवार को सोने के भाव में नहीं देखा गया कोई बदलाव, तो वहीँ चांदी के दामों में देखी गई भारी गिरावट

Gold Price Today: बीते दिनों लगातार सोने के दामों (Gold Rate) में उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज सोने के भाव में कोई तब्दीलियां नहीं देखी गई है। गोल्ड के दामों में कोई बदलाव ना आने की वजह से ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए सही समय का इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें कि 19 नवंबर शुक्रवार को 22 कैरट सोने के दामों में (22K Gold) किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया है, जिसके चलते 22 कैरेट सोना आज दिल्ली में 48,050 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से ही बिक रहा है।

इसी के साथ अगर बात करें 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) की तो राजधानी में 24 कैरट गोल्ड की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है, जिसके चलते अब वह मार्केट में 52,420 रूपये प्रति10 ग्राम के भाव से ही बिक रहा है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज 300 रूपये की भारी गिरावट देखी गई है। जिसके चलते आज मार्केट में चांदी का रेट 66,000 रूपये प्रति किलो चल रहा है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: केंद्र जल्द ही करेगा आधिकारिक डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च , निजी क्रिप्टोकरंसी पर लगाया जाएगा प्रतिबंध

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!