Gold Price: 20 दिसंबर को सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी हुई सस्ती! जानें आज का रेट

Gold Price: राजधानी दिल्ली में 20 दिसंबर सोमवार को सोने के दाम रहे स्थिर, तो वहीँ चांदी के दामों में देखने को मिली गिरावट

Gold Price: बीते दिनों लगातार सोने के दामों में उलटफेर (Gold Rate) देखे जाने के बाद, आज कोई तब्दीलियां नहीं देखी गई है। सोने की कीमतों में कोई बदलाव ना आने की वजह से, ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए सही वक्त का इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें कि 20 दिसंबर सोमवार को 22 कैरट सोने के दामों (22K Gold) में स्थिरता देखने को मिली है, जिसके चलते 22 कैरेट सोने का रेट दिल्ली में 47,850 रूपये प्रति 10 ग्राम ही चल रहा है।

वहीँ अगर बात करें 24 कैरेट गोल्ड(24K Gold) की तो राजधानी में 24 कैरट गोल्ड की कीमतों में भी कोई तब्दीलियां नहीं देखने को मिली है, जिसके चलते बाज़ार में इसका भाव 52,200 रूपये प्रति10 ग्राम ही चल रहा है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 300 रूपये की भारी गिरावट के साथ आज बाज़ार में चांदी का रेट 61,900 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Today Panchang: जानें 20 दिसंबर का शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!