Gold Price Today: सोने के दामों में देखी गई स्थिरता, ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर

Gold And Silver Price Today: 20 सितंबर सोमवार को यानी आज सोने के दामों के सहित चांदी के दामों में भी देखी गई स्थिरता

Gold Price Today: बीते दिनों सोने के दामों में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद, अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है। 20 सितंबर सोमवार को यानी आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करना आम दिनों से ज़्यादा पसंद करते हैं। ऐसे समय में सोने के दामों में स्थिरता होना ग्राहकों का सोना खरीदने के लिए एक अच्छा अवसर है।

आपको बता दें कि आज सोने के भाव में बिना किसी बदलाव के चलते, 22 कैरट गोल्ड की कीमत 45,550 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी बिना किसी उतार चढ़ाव के चलते, आज उसकी कीमत 49,690 रूपये आ पहुंची है।

इसी के साथ आज चांदी में भी स्थिरता नज़र आई है, जिसके चलते चांदी का भाव 60,000 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।

Tax Partner

ये भी पढ़े : बीजेपी नेता की हत्या को लेकर घरवालों ने किये कई बड़े ख़ुलासे

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!