Gold Price Today: सोने के दामों में आई स्थिरता! तो चांदी हुई महंगी

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 23 अक्टूबर को सोने के दामों में नहीं देखा गया कोई बदलाव, वहीँ चांदी के दामों में दर्ज की गई भारी उछाल

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद, अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है। 23 अक्टूबर शनिवार को सोने के दामों में कोई तब्दीलियां नहीं देखी गई है।

दिवाली का त्यौहार आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी आम दिनों से ज़्यादा करते हैं। लेकिन ऐसे समय में सोने के दामों में स्थिरता आना, सोने की खरीददारी करने का मन बना रहे लोगों को थोड़ा और रुकना पड़ेगा।

आपको बता दें कि आज सोने के दामों में बिना किसी बदलाव के चलते, 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) 46,700 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीँ 24 कैरट(24K Gold) गोल्ड के दामों में भी बिना किसी उतार चढ़ाव के चलते, आज उसकी कीमत 50,950 रूपये ही है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी(Silver) की तो आज चांदी के दामों में 300 रूपये का उछाल देखा गया है। जिसके चलते आज बाज़ार में चांदी 65,300 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता! फटाफट चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!