बिज़नेस
सोने और चांदी के दामों में इज़ाफ़ा, जानें आज का लेटेस्ट रेट
Gold And Silver Price Today: 23 सितंबर गुरुवार को सोने और चांदी के दामों में देखा गया उछाल, आज ग्राहकों की जेब पर पढ़ सकती है धीमी मार

पिछले दिनों सोने और चांदी के दामों में लगातार भारी गिरावट देखें जानें के बाद अब एक बार फिर उछाल दर्ज की गई है।
जिससे सोने की खरीददारी करने का मन बना रहे लोगों की जेब पर आज धीमी मार पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने के चलते, 22 कैरट गोल्ड की कीमत 46,010 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी इज़ाफ़ा देखा गया है, जिसके चलते आज 24 कैरट गोल्ड की कीमत 50,190 रूपये आ पहुंची है।
इसी के साथ कई दिन तक चांदी के दामों में गिरावट देखें जाने के बाद, आज एक बार फिर उछाल देखा गया है। 1100 रूपये के उछाल के साथ आज चांदी का भाव 60,900 आ पहुंचा है।
ये भी पढ़े:- 23 September हिन्दू पंचांग : जानिये विघ्न और मुसीबतें दूर करने के लिए उपाय