सोने की चमक हुई फींकी! ₹2000 की भारी गिरावट के साथ 22 कैरट सोना पहुंचा ₹43,350

बीते दिनों लगातार सोने के दामों में उछाल देखे जाने के बाद अब एक बार फिर ₹2000 की भारी गिरावट के साथ 22 कैरट सोना ₹43,350 पहुंच गया है

पिछले दिनों लगातार सोने के दामों में उछाल देखे जाने के बाद अब एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई है। त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस दौरान सोने की कीमतों में गिरावट आना ग्राहकों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

आपको बता दें कि 25 सितंबर शनिवार को यानी आज 22 कैरट सोने की कीमत 43,350 रूपये प्रति 10 ग्राम है। कल के मुकाबले आज के भाव में 2000 रूपये की भारी गिरावट देखी गई है।

वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी स्थिरता देखी गई है। 24 कैरट गोल्ड की कीमत बिना किसी बदलाव के चलते, 49,480 रूपये आ पहुंची है।

बात करें चांदी की तो आज चांदी के दामों में स्थिरता देखी गई है। शनिवार को चांदी की कीमतों में बिना किसी बदलाव के बाद अब यह 60,600 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:- 25 September हिन्दू पंचांग : जानें क्या है श्राद्ध में भोजन कराने का विधान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!