Gold Price Today: फटाफट जानें 27 अक्टूबर का Gold and Silver Price

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में आज सोने के दामों में देखा गया उछाल, तो वहीँ चांदी में नज़र आई भारी गिरावट

Gold Price Today: पिछले दिनों दिल्ली में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद, आज एक बार फिर इज़ाफ़ा हुआ है। ऐसे में सोने की खरीददारी का मन बना रहे लोगों को सही समय का इंतज़ार करना होगा।

आपको बता दें कि राजधानी में 27 अक्टूबर यानी आज 22 कैरट सोने (22K Gold) का भाव 47,210 रूपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट सोने के दामों में 10 रूपये का इज़ाफ़ा देखने को मिला है।

इसी के साथ 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) के दामों में भी उछाल दर्ज की गई है। 10 रूपये की उछाल के साथ आज 24 कैरट सोना दिल्ली में 51,500 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।

इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो आज चांदी के दामों में 1000 रुपये की भारी गिरावट देखी गई है। इसके चलते राजधानी दिल्ली में आज चांदी 65,000 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

जानें किस कैरट के सोने में कितनी शुद्धता है:
9 कैरेट गोल्ड – 37.5 %
14 कैरेट गोल्ड – 58.5%
17 कैरेट गोल्ड – 70.8%
18 कैरेट गोल्ड – 75%
21 कैरेट गोल्ड – 87.5 %
22 कैरेट गोल्ड – 91.6 %
23 कैरेट गोल्ड – 95. 8 %
24 कैरेट गोल्ड – 99.9 %

Tax Partner

ये भी पढ़े: Gold Price Today: दिल्ली में सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया निखार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!