Gold Price Today: सोना और चांदी हुआ सस्ता! जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: पिछले दिनों लगातार सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव देखें जानें के बाद अब एक बार फिर गिरावट देखी गई है

Gold Price Today: बीते दिनों लगातार सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है। त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। इस बीच सोने के दामों में गिरावट आना लोगों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

आपको बता दें कि 29 सितंबर बुधवार को 22 कैरट सोने की कीमत 45,340 रूपये प्रति 10 ग्राम है। कल के मुकाबले आज के भाव में 10 रूपये की गिरावट देखी गई है।

वहीँ 24 कैरट गोल्ड की कीमत में भी 10 रूपये की गिरावट देखी गई है जिसके चलते अब यह 49,470 रूपये प्रति10 ग्राम बिक रहा है।

बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद अब एक बार फिर गिरावट देखी गई है। जिसके चलते बुधवार को चांदी 60,100 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

ऐसे पता करें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता को जानना चाहते हैं तो इसके लिए गवर्नमेंट द्वारा 1 ऐप (App) बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) से लोग सोने की शुद्धता को जान सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस ऐप के ज़रिए इससे संबंधित कोई भी शिकायत ग्राहक कर सकते हैं।

Tax Partner

ये भी पढ़े :- 29 सितम्बर हिन्दू पंचांग : जानें कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!