Gold Price Today: शादी के सीज़न में सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का रेट
Gold Price Today:राजधानी दिल्ली में 30 नवंबर मंगलवार को सोने के दामों में देखी गई गिरावट तो चांदी में भी आया फीकापन

Gold Price Today: बीते दिनों लगातार सोने के दामों में (Gold Rate) उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। शादी के सीज़न में , सोने के दामों में गिरावट आना, लोगों के लिए सोना खरीदने का एक बहुत अच्छा मौका है।
आपको बता दें कि दिल्ली में 30 नवंबर मंगलवार को, 10 रूपये की गिरावट के साथ 22 कैरट गोल्ड के दाम (22K Gold) 47,090 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
इसी के साथ दिल्ली में 24 कैरट सोने के दामों (24K Gold) में भी 10 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अब 24 कैरेट सोना राजधानी में 51,370 रूपये प्रति10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।
इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। 1100 रूपये की भारी गिरावट के चलते, चांदी मार्केट में 61,600 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, तो चांदी में आया निखार, जानें आज का रेट










