Gold Price Today: फटाफट चेक करें 30 अक्टूबर का Gold and Silver Price
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 30 अक्टूबर को सोने के दामों में देखी गई गिरावट, तो वहीँ चांदी के दामों में नहीं देखा गया कोई बदलाव

Gold Price Today: बीते दिनों लगातार सोने के दामों (Gold Rate) में उतार-चढ़ाव देखे जानें के बाद, आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारों का सीज़न शुरू हो गया है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करना काफी पसंद करते हैं। इस बीच सोने के दामों में गिरावट आना लोगों के लिए सोना खरीदने का बिल्कुल सही वक्त है।
आपको बता दें कि 30 अक्टूबर शनिवार को 22 कैरट सोने की कीमत (22K Gold) 46,990 रूपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के मुकाबले आज के दामों में 10 रूपये की गिरावट देखी गई है।
वहीँ अगर बात करें 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) की तो राजधानी में 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी 10 रूपये की गिरावट देखी गई है जिसके चलते अब वह 51,260 रूपये प्रति10 ग्राम आ पहुंचा है।
इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, चांदी के दामों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। बिना किसी बदलाव के चलते चांदी मार्केट में 64,600 रूपये प्रति किलो ही बिक रही है।
ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोना और चांदी हुआ सस्ता! जानें आज का ताज़ा रेट










