Delhi: सोने में आई स्थिरता, चांदी की चमक हुई फीकी! जानें आज का लेटेस्ट प्राइस

पिछले दिनों सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है, वहीँ आज चांदी में भारी गिरावट देखी गई है

पिछले दिनों सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद, अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है। 30 सितंबर गुरुवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करना आम दिनों से ज़्यादा पसंद करते हैं। ऐसे समय में सोने के दामों में स्थिरता होना ग्राहकों के लिए सोना खरीदने का एक अच्छा अवसर है।

आपको बता दें कि आज सोने के दामों में बिना किसी बदलाव के चलते, 22 कैरट गोल्ड की कीमत 45,350 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी बिना किसी उतार चढ़ाव के चलते, आज उसकी कीमत 49,480 रूपये आ पहुंची है।

इसी के साथ अगर बात करें चांदी की तो आज चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 1,850 रूपये की गिरावट के चलते चांदी का भाव 58,600 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Gold Price Today: सोना और चांदी हुआ सस्ता! जानें आज का लेटेस्ट रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!