बिज़नेस

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने मिलने वाला हैं Bumper इनाम

7th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को आए दिन खुशखबरी दिए जा रही है

7th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को आए दिन खुशखबरी दिए जा रही है ऐसे में होली के अवसर पर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को इस बार बम्पर बोनस देने जा रही है।

आपको बता दें कि मार्च में मौजूद सैलरी के साथ-साथ 3 प्रतिशत तक डीए Dearness allowance का भी फायदा उनको मिलने वाला है। लेकिन इसमें खास बात यह है कि इसे 1 जनवरी 2022 से लागु किया गया था।

केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में उन्हें पूरा भुक्तान कर दिया जायेगा। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी 2 महीने तक का डीए भी मिलेगा। इससे उनके जीवन में खुशाली भी आएगी और सरकार की तरफ से कर्मचारियों को होली का बम्पर गिफ्ट भी मिल जायेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत DA के साथ एरियर का भी पैसा दे दिया जाएगा। जनवरी 2022 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ डीए भी मिलेगा।

आप को बता दें कि अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की जमा-भाग किया जाए तो अभी केंद्रीय कर्मचारियों को क़रीब 5,580 रुपए का DA मिल रहा है। अब इसमें 3 प्रतिशत और जुड़ जाएगा तो कर्मचारियों को 6,120 रुपए मिलेंगे। कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। दो महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएगा।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 18,000 रुपए से लेकर 56,900 रुपए के बीच होती है अगर 34 फीसदी के नए महंगाई भत्ते को अधिकतम बेसिक सैलरी को 56,900 रुपए पर कैलकुलेट किया जाए तो 19,346 रुपए महीने का DA बनता है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के DA में कुल 1,707 रुपए महीना महंगाई भत्ता बढ़ा हैं। सालाना आधार पर यह इजाफा 20,484 रुपए होगा। ऐसे में अगर कैलकुलेशन किया जाए तो एक कर्मचारी को 38,692 रुपए एरियर आएगा।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: जानें क्या है दिल्ली पुलिस की e-Chittha और QR कोड आधारित प्रणाली?

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button