Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी के भाव में उछाल, जानें आज का लेटेस्ट दाम

Gold-Silver Price Today: भारत में सोना-चांदी की खरीददारी करने का एक अलग ही महत्व है, आने वाले महीनों में शादियों का सीज़न आने वाला है

Gold-Silver Price Today: भारत में सोना-चांदी की खरीददारी करने का अपना एक अलग ही महत्व है, आने वाले महीनों में शादियों का सीज़न आने वाला है। इस दौरान सर्राफा बाज़ार में सोने-चांदी के दामों में रोज़ाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

बता दें कि पिछले हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन भारतीय सर्राफा बाज़ार में आज बुधवार 8 सितंबर को सोना Gold) थोड़ा सस्ता हुआ है, जबकि चांदी (Chandi) के दामों में इज़ाफ़ा देखा गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार आज बुधवार 8 सितंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 47192 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जो मंगलवार 7 सितंबर को 47399 रूपये प्रति 10 ग्राम था।

Insta loan services

इसी के साथ वहीँ चांदी (Chandi) का रेट 64510 प्रति किलो हो गया है, जो मंगलवार 7 सितंबर की शाम को 64135 प्रति किलो था। बात करें 22 कैरेट सोने के दाम की तो वह आज के मुताबिक 4666.00 है।

ये भी पढ़े: DDMA का आदेश, इस साल भी सार्वजनिक स्थानों पे नहीं मना पाएंगे Ganesh Chaturthi

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!