1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार कार्ड के नियम, घर बैठे होंगे सभी काम

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI अगले महीने यानी कल 1 नवंबर से आधार कार्ड होल्डर्स के लिए एक बड़े नियम में बदलाव

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI अगले महीने यानी कल 1 नवंबर से आधार कार्ड होल्डर्स के लिए एक बड़े नियम में बदलाव लागू करने वाले। जिसके बाद देशभर के लोग अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी खास जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे।

नए डिजिटल सिस्टम के द्वारा अब अधिकतर बदलाव के लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर्स के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह प्रोसेस पहले से काफी फास्ट, सेफ और यूजर फ्रेंडली है। इतना ही नहीं UIDAI ने यह भी साफ कहा है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण या जन्मतिथि का वैध दस्तावेज नहीं है। यह सिर्फ पहचान का प्रमाण बना रहेगा। चलिए जानते हैं कि आधार अपडेट में क्या नया है…

आधार अपडेट में क्या है नया?
UIDAI का नया वेरिफिकेशन सिस्टम अब यूजर्स की सुचना को बाकि सरकारी डेटाबेस जैसे कि PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और यहां तक कि जन्म प्रमाण पत्र से ऑटोमेटिक रूप से जोड़ेगा। इस इंटीग्रेटेड सिस्टम से मैन्युअल गलतियां भी कम होंगी और डेटा की एक्यूरेसी भी बढ़ेगी। अब सिर्फ आधार कार्ड होल्डर अपनी सहूलियत के मुताबिक चाहे तो ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और पास के किसी एनरोलमेंट सेंटर जाकर बदलाव करवा सकते हैं।

अपडेट की फीस में भी बदलाव
UIDAI ने आधार अपडेट की फीस में भी काफी बदलाव किया है जहां अब डेमोग्राफिक अपडेट जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल के लिए आपको केवल ₹75 देने होंगे। जबकि बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो के लिए केवल ₹125 रुपये देने होंगे। दस्तावेज अपडेट और आधार रीप्रिंट के लिए ₹75, ₹40 का भुगतान करना होंगे। हालांकि बच्चों के लिए अच्छी खबर है कि 5 से 7 साल और 15 से 17 वर्ष की उम्र में जरुरी बायोमेट्रिक अपडेट फ्री में होगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!