आज से बदलेंगे आधार कार्ड के नियम, जाने अबतक के 5 बदलाव
आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है कि एक अक्टूबर 2025 से आधार से जुड़ा बड़ा नियम लागू जल्द ही शुरू होने वाला है. एक अक्टूबर

आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है कि एक अक्टूबर 2025 से आधार से जुड़ा बड़ा नियम लागू जल्द ही शुरू होने वाला है. एक अक्टूबर से 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य होगा. अगर आपके आधार कार्ड को बने 10 वर्ष और इससे अधिक वक्त हो गया है तो जल्द से जल्द अपडेट करा लें, अन्यथा काफी सेवाओं का फायदा उठाने में परेशानी होती है. वहीं एक अक्टूबर से बायोमेट्रिक अपडेट का नियम भी बदलने जा रहा है, जिसमे अब बच्चों तथा किशोरों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए फीस नहीं दी होगी.
एक अक्टूबर से अनिवार्य होगा अपडेट
बता दें कि यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के CEO भुवनेश्वर कुमार ने आदेश दिया हैं कि 1 अक्टूबर से लोग 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट करा लें. जिसके लिए UIDAI वेबसाइट पर लॉगिन करें, mAadhaar ऐप सेक्शन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर द्वारा बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं. पहचान के लिए पैन कार्ड, पते के लिए वोटर ID कार्ड, जन्मतिथि और रिश्ते के लिए बर्थ सर्टिफिकेट लेकर पास के कॉल सेंटर पर जाकर और 50 रुपये बायोमेट्रिक, 30 रुपये डेमोग्राफिक अपडेशन फीस देकर आधार अपडेट करवा ले.
बायोमेट्रिक अपडेशन फीस नहीं लगेगी
UIDAI के नए फैसले के अनुसार, 1 अक्टूबर से 5 से 7 साल के सभी बच्चे और 15 से 17 साल के किशोरों को आधार अपडेशन फीस नहीं देनी होगी. पहले 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था, पर अब बच्चे और किशोर चाहे नया आधार को रजिस्ट्रेशन कराएं, चाहे बायोमेट्रिक अपडेशन कराएं, 50 रुपये भुगतान देने की जरूरत नहीं है, पर अपडेशन भी जरुरी होगा. फीस न मिलने पर अपडेशन को इग्नोर नहीं कर सकते. यदि ऐसा किया तो आधार कार्ड अवैध साबित हो सकता है.
पति या पिता का नाम हटाया गया
बता दें कि UIDAI ने 15 अगस्त 2025 से एक नियम लागू किया है कि अब नए जारी होने वाले आधार कार्ड पर 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वाले लोगों के आधार कार्ड पर पिता और पति का नाम दर्ज नहीं होगा. पति और पिता का नाम अब UIDAI के इंटरनल रिकॉर्ड में ही दर्ज है, कार्ड पर डिस्पले नहीं होगा. इससे बार-बार नाम बदलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और प्राइवेसी भी बनी रहेगी.









