पेट्रोल-डीजल के बाद एक और झटका LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही देश में ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है पेट्रोल-diesel के बाद अब घरेलु रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बड़ गए है

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही देश में ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है पेट्रोल-diesel के बाद अब घरेलु रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बड़ गए है बता दें कि 14.2 किलो वाले सिलिंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई है।

जानकारी के मुताबिक रसोई गैस की नई कीमत मंगलवार से लागु हो चुकी है इससे पहले इसकी कीमत 899.50 रुपए थी। आपको बता दें कि मुंबई में अब सिलिंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 976 रुपए हो गई है।

इसके अलावा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 रुपये हो गई है और लखनऊ में ग्राहकों को अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 987.5 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसकी कीमत 938 रुपये थी। पटना में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1047.5 रुपये हो गई है।

अक्टूबर के बाद पहली बार एलपीजी सिलिंडर की कीमत बड़ाई गई है बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में काफी उछाल देखने को मिला है। एक वक्त तो यह 139 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। अभी यह 118.50 डॉलर प्रति बैरल है।

तेल कम्पनियों ने पांच किलो वाले छोटू सिलिंडर और 19 किलो वाले कमर्सिअल गैस सिलिंडर की कीमत पहले ही बड़ा दी थी। इनमे एक मार्च के दिन बढ़ोतरी हुई थी। तब 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत में 105 रुपए का इजाफा हुआ था इसी के साथ छोटू सिलिंडर में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: महीने के अंदर आम लोगों के लिए खुल जाएगा प्रगति मैदान टनल

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!