EPFO द्वारा जारी हुआ अलर्ट, PF में रखें हैं पैसे बचाये, भूलकर भी शेयर न करें ये जानकारी
हाल ही में कई खबरे सामने आयी है जहां EPFO ने धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है, ऐसे में सदस्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है

हाल ही में कई खबरे सामने आयी है जहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है और इसी को सूचित करने के लिए सोशल मीडिया पर अपने सदस्यों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है जहां ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को आगाह किया है कि वे अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फोन या सोशल मीडिया पर किसी को भी कोई निजी जानकारी न पहुँचाये।
साथ ही सरकार ने भी जनता को सतर्कता बरतने को कहा है क्योकि जब घोटालेबाज ईपीएफओ से आधार, पैन, यूएएन, बैंक खातों या OTP जैसी सेवाओं के बदले में और भी ज्यादा जानकारी कि तलाश में होते है तो वे घोटालों के झांसे में फ़साना चाहते है।
हालाँकि, इसे PF संगठन ने भी स्पष्ट किया कि वे कभी भी फोन, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि द्वारा कोई भी पर्सनल जानकारी लोगो कि नहीं मांगते हैं। ऐसे में संगठन के एक ट्वीट में कहा गया है कि ‘EPFO कभी भी अपने सदस्यों से आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या फोन पर आए ओटीपी जैसे व्यक्तिगत विवरण साझा करने के लिए नहीं कहते हैं।’ साथ ही बताया कि ‘किसी भी सेवा के लिए EPFO कभी भी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई पैसा जमा करने के लिए नहीं कहता है।’
रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO ने अपने सदस्यों को व्यक्तिगत जानकारी का अनुरोध करने वाले अवांछित कॉल या संदेशों का जवाब न देने की भी चेतावनी दी है क्योकि आज के समय में सदस्यों को पता होना चाहिए कि अपने ऑनलाइन दस्तावेजों को कैसे सुरक्षित रखे। वही इससे बचने के लिए संगठन ने डिजिलॉकर का भी सुझाव दिया है क्योकि इसके द्वारा आप ईपीएफओ के तहह सेवाओं में आप अपने यूएएन कार्ड व पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate










