Alert: जून में मोबाइल रिचार्ज होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ सकता है टैरिफ?

जेफरीज की ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय दूरसंचार कंपनियां मोबाइल टैरिफ में लगभग 15% की वृद्धि कर सकती हैं।

Alert: जून 2026 से मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ सकती हैं। जेफरीज की ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय दूरसंचार कंपनियां मोबाइल टैरिफ में लगभग 15% की वृद्धि कर सकती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह बढ़ोतरी पिछले टैरिफ हाइक के ठीक दो साल बाद देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो के संभावित आईपीओ के आने से टैरिफ बढ़ाने का मार्ग आसान होगा। Jefferies के इक्विटी विश्लेषक अक्षत अग्रवाल और आयुष बंसल ने बताया कि 2026 की पहली छमाही में जियो का आईपीओ आने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, पूरे टेलीकॉम सेक्टर की वैल्युएशन में सुधार होगा और मोबाइल सेवाओं की दरों में वृद्धि के लिए अवसर बनेगा।

विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि जियो अपने टैरिफ में 10 से 20% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इसका उद्देश्य कंपनी की वैल्युएशन को भारती एयरटेल के करीब लाना और निवेशकों को आकर्षक रिटर्न देना है। टैरिफ बढ़ोतरी का असर दूरसंचार सेक्टर की आमदनी पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) में टेलीकॉम कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ दोगुनी से अधिक हो सकती है। FY26 में सेक्टर की ग्रोथ लगभग 7% रहने का अनुमान है, जबकि FY27 में यह 16% तक पहुंच सकती है।

15% तक की हेडलाइन टैरिफ बढ़ोतरी से प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) में भी 14% का सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि महंगे टैरिफ के कारण नए ग्राहकों के जुड़ने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह कदम वित्तीय मजबूती और निवेशकों की बढ़ती उम्मीदों को पूरा करने में अहम साबित हो सकता है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!