Bank holiday alert: त्योहार और वीकेंड का असर, कई दिन नहीं खुलेंगे बैंक
त्योहारों और वीकेंड की वजह से महीने के अंतिम दिनों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। इस दौरान बैंक शाखाओं की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Bank holiday alert: मार्च का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए खासा अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे समय रहते पूरा कर लेना बेहतर होगा, नहीं तो आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, त्योहारों और वीकेंड की वजह से महीने के अंतिम दिनों में लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। इस दौरान देशभर में बैंक शाखाओं की सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रहेंगी। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च (सोमवार) को ही ऐसा दिन है जब पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे। बाकी दिनों में अलग-अलग कारणों से अवकाश रहेगा।
छुट्टियों की बात करें तो 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ शहरों जैसे अगरतला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, नई दिल्ली और हैदराबाद समेत कई स्थानों पर इस दिन बैंक खुले रहेंगे। 27 मार्च (शुक्रवार) को भी कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दसैं) के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस दिन हैदराबाद, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं।
इसके बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के मौके पर भी कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
हालांकि इन छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को पूरी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और अन्य जरूरी काम निपटा सकते हैं। एटीएम सेवाएं भी चालू रहेंगी, जिससे कैश निकालना या बैलेंस चेक करना आसान रहेगा। फिर भी, बेहतर यही है कि आप अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना पहले से बना लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की दिक्कत से बचा जा सके।
ये भी पढ़े: zomato fee hike: Zomato ने बढ़ाई फीस, हर ऑर्डर अब पड़ेगा महंगा









