कल से बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की 30 अप्रैल तक की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays in April: यदि आप भी अगले कुछ दिन में बैंक के काम को करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़ी काम की है. काफी बार

Bank Holidays in April: यदि आप भी अगले कुछ दिन में बैंक के काम को करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बड़ी काम की है. काफी बार लोग बैंक के काम को लेकर सोचते है पर ब्रांच जाने पर पता चलता है कि आज बैंक बंद हैं. ऐसे में आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आपके इलाके में बैंक कब-कब बंद रहेंगे. जी हां, रिजर्व बैंक के लीव कैलेंडर के मुताबिक, कल से 30 तारीख तक बैंक अगले 4 दिन अलग-अलग वजह से बंद रहने वाले हैं. हालांकि, बैंकों की यह छुट्टियां सभी बैंकों में नहीं रहेंगी. इसलिए जानते हैं इस बार बैंकों कब और कहां बंद रहने वाले हैं.
कल-परसों शनिवार व रविवार का अवकाश
कल और 26 अप्रैल को चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसलिए, इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद है. जिसके बाद 27 अप्रैल को रविवार की छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. यह बैंक का नियमित साप्ताहिक छुट्टी है. इस दिन भी देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
सोमवार के दिन बैंकों में होगा कामकाज?
इसके बाद 28 अप्रैल को सोमवार है और इस दिन बैंकों में कामकाज रहेगा. अगले दिन 29 अप्रैल को परशुराम जयंती है और इस दिन आरबीआई के कैलेंडर में हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. यह त्योहार हिमाचल प्रदेश में काफी खास महत्व देखता है. इस दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश के बैंकों का छुट्टी रहेगा, जबकि बाकी राज्यों में बैंकों के खुले रहने की आशंका है.
बसव जयंती और अक्षय तृतीया
30 अप्रैल को कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया की वजह से बैंक बंद रहेंगे. बसव जयंती कर्नाटक में एक बड़ा त्योहार है. अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन कर्नाटक के सभी बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से कामकाम जारी रखेंगे.









