होली से पहले 6 करोड़ कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, सरकार ने घटाया पीएफ पर ब्याज

करीबन 6 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों को होली से पहले जोर का झटका लगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ब्याज को 8.5 से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया है

करीबन 6 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों को होली से पहले जोर का झटका लगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज को घटाकर 8.5 से 8.1 प्रतिशत कर दिया है आपको बता दें यह पिछले 40 सालों के पीएफ पर यह सबसे कम ब्याज दर है।

जानकारों के मुताबिक वित्त वर्ष 1977-78 में EPFO ने 8% ब्याज दर तय किया गया था। लेकिन अब जाकर करीब 40 साल बाद इतना कम ब्याज मिलेगा। अभी तक 8.25% या इससे ज्यादा बयाज मिलता रहा है। जानकारी के अनुसार मार्च 2020 में ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर सात साल में 8.5 फीसदी करने का फैसला किया था, जो 2018-19 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी था।

लेकिन अब CBT के फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर वित्त मंत्रालय को सहमति के लिए भेजा जायेगा। इसी के साथ ईपीएफओ का निर्णय लेने वाली टाॅप संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक हुई जिसमें 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.1 फीसदी रखने का फैसला लिया गया है। बता दें केंद्रीय बोर्ड ने अपनी इनकम को ध्यान में रखते हुए 8.1 प्रतिशत ब्याज दर की घोषणा की है।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: भारत के इन शहरों में जल्द लॉन्च होगी 5G सेवाएं

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!