ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में अब नहीं होगी सट्टेबाजी, जानें पूरी जानकारी

ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में धड़ल्ले से चल रही सट्टेबाजी पर रोक लगाएगी सरकार। आपकों बता दे कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में धड़ल्ले से चल रही सट्टेबाजी पर रोक लगाएगी सरकार। आपकों बता दे कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने भारत में सक्रिय ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए सोमवार को एक ड्राफ्ट संशोधन पेश किया।

साथ ही एक स्व-नियामकीय निकाय बनाने का प्रावधान रखा। इसके तहत कंपनियों को खेल के नतीजों पर सट्टा लगाने की इजाजत नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, Information Technology Rule 2021 में संशोधन के लिए पेश इस ड्राफ्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को गेम खेलने वाले लोगों का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें गेमिंग की लत और नुकसान से बचाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि स्व-नियामकीय संगठनों को इस तरह के अवरोधक एवं जांच-परख प्रणाली विकसित करनी होगी।

जिससे किसी गेम को स्वीकृति देने के योग्य माना जा सके। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी नियमों का ड्राफ्ट जारी करते हुए कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में लागू कानूनों का पालन जरूरी होगा और जुआ या सट्टेबाजी से संबंधित कोई भी भारतीय कानून इन कंपनियों पर लागू होगा।

इसके अलावा मंत्रालय ने एक सूचना में कहा, ड्राफ्ट के नियमों का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों की वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार ढंग से संचालित करना है।

नियमों के ड्राफ्ट में गेमिंग कंपनियों के लिए जांच-परख संबंधी प्रावधान किए गए हैं। इनमें एक स्व-नियामकीय निकाय के पास पंजीकृत सभी ऑनलाइन गेम्स के लिए पंजीकरण चिह्न का प्रदर्शन और खेल में शामिल होने वाले व्यक्तियों को जमा राशि की रिफंड, जीती हुई रकम के वितरण और फीस एवं अन्य शुल्कों के बारे में जानकारी देना शामिल है।

सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, स्व-नियामकीय निकाय मंत्रालय के पास पंजीकरण कराना होगा। यह निकाय ऑनलाइन गेम्स की पेशकश करने वाली मध्यवर्ती कंपनियों का पंजीकरण उनकी योग्यता के आधार पर करेगा।

इसके अलावा ऐसा निकाय एक शिकायत निपटान व्यवस्था के जरिये आने वाली शिकायतों का निपटारा भी करेगा।’’ जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग के नियमन से संबंधित इन नियमों के ड्राफ्ट पर 17 जनवरी तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

ऑनलाइन गेमिंग नियमों के फरवरी की शुरुआत में तैयार हो जाने की उम्मीद है। इन ड्राफ्ट नियमों के बारे में चंद्रशेखर ने कहा कि गेमिंग कंपनियों को खेलों के परिणाम को लेकर दांव लगाने की अनुमति नहीं होगी। यानी की खेल के नतीजों पर दांव लगाना प्रतिबंधित होगा।

उन्होंने कहा, नियम के तहत निर्धारित सिद्धांतों के अनुसार, खेल के नतीजों पर दांव लगाना प्रतिबंधित होगा। साथ ही इस नियम का मकसद ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को बढ़ावा देना और नए विकास के लिये प्रोत्साहित करना है।

इसके अलावा उनका कहना है कि वो चाहते हैं कि 2023 ऐसा वर्ष हो जब ऑनलाइन गेमिंग तेजी से बढ़े और निवेश के साथ इनका विस्तार हो तथा नए मंच विकसित हों।

Accherishtey

ये भी पढ़े: पालतू जानवर रखने वालों के लिए अच्छी खबर अब ट्रेन में कुत्तों को भी मिलेगी जगह

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!