ICICI Bank क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा झटका, इस सुविधा के लिए देना होना 1% चार्ज

अगर आप भी ICICI Bank के उन करोड़ों ग्राहकों में से एक है जिनके पास आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड है तो यह खबर आपके लिए है

अगर आप भी ICICI Bank के उन करोड़ों ग्राहकों में से एक है जिनके पास आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड है तो यह खबर आपके लिए है बता दें कि ग्राहकों को बैंक की तरफ से एक एसएमएस मिला है। जिसमे बताया गया है कि 20 अक्टूबर 2022 से क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को रेंट पेमेंट (Online Rent Payment) करने पर 1% चार्ज देना होगा।

बता दें कि बैंक की तरफ से कस्टमर्स को कुछ इस तरह का SMS आया है ‘Dear Customer, Starting 20-Oct-22, all transactions on your ICICI Bank Credit Card towards rent payment will be charged a 1% fee.’

अब यह बदलाव होने के बाद ये निर्णेय आपको लेना है कि आप हाउस रेंट का पेमेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये करना चाहते है या और किसी माध्यम से आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नियम को 20 अक्टूबर से लागु कर दिया जायेगा।

ये नियम उन लोगों के लिए है जो अपना किराया पेटीएम, क्रेड, माईगेट, रेडजिराफ या मैजिक ब्रिक्स आद‍ि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये देते हैं इस नियम को लागू करने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि और भी अन्य दूसरे बैंक इस नियम को जल्द लेकर आएंगे।

इस नियम का असर उन लोगों पर ज्यादा होगा जो लोग अपने घर का किराया ऑनलाइन पे करते है इस नियम को लागु करने के लिए एक महीने का समय तय किया गया है क्योकि लोग इसके लिए अपने आप को तैयार कर सके।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: शास्त्री पार्क इलाके में युवक के सिर पर वार कर हत्या, पार्क में मिला शव

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!