महंगाई को लेकर बड़ी खबर, तेल की कीमतों में भी आई गिरावट
महंगाई को लेकर एक बार फिर से देशवासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है आपको बता दें कि रिटेल के बाद अब थोक महंगाई के दर के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है

महंगाई को लेकर एक बार फिर से देशवासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है आपको बता दें कि रिटेल के बाद अब थोक महंगाई के दर के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है जानकारी के मुताबिक महंगाई दर मई के महीने में घटकर जीरो से 3.48 प्रतिशत निचे आ गई है यह तीन साल का निचला स्तर बताय जा रहा है
थोक मुद्रास्फीति 16.63 प्रतिशत पर थी
जानकारी के अनुसार अप्रैल में यह (-) 0.92 प्रतिशत थी, मई 2022 में थोक मुद्रास्फीति 16.63 प्रतिशत थी, मई 2023 का मुद्रास्फीति का आंकड़ा तीन साल का निचला स्तर है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मई में खाद पदार्थों की मुद्रास्फीति 1.51 प्रतिशत पर आ गई है लेकिन अप्रैल में यह 3.54 प्रतिशत थी.
मई में शून्य से 2.97 प्रतिशत नीचे रही
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा की मई महीने में थोक मुद्रास्फीति में गिरावट की मुख्य वजह खनिज तेल, मूल धातु, खाद्य उत्पाद, कपड़ा, गैर-खाद्य सामान, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन और रसायन उत्पादों की कीमतों में कमी आना है इसके अलावा ईंधन और बिजली की महंगाई दर घटकर (-) 9.17 प्रतिशत पर आ गई है बता दें कि अप्रैल में यह 0.93 प्रतिशत थी.
खुदरा मुद्रास्फीति 4.25 प्रतिशत पर
जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में यह शून्य से 2.42 प्रतिशत नीचे थी. इसके अलावा मई में खुदरा मुद्रास्फीति भी घटकर 4.25 प्रतिशत के 25 माह के निचले स्तर पर है. बता दें कि इससे पहले भी मई 2023 के दौरान खुदरा महंगाई दर 25 महीने के निचले लेवल पर थी. इसके अलावा खाने से जुड़े प्रोडक्ट्स और फ्यूल प्रोडक्ट्स से जुड़ी कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई की दरों में कमी देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, क्लस्टर बस ने राहगीर को मारी टक्कर










