HDFC खाताधारकों के ल‍िए बड़ी खबर, डाटा हुआ लीक, बैंक ने दिया इस पर बयान

अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है तो यह खबर जरूर पढ़िए। आपको बता दें कि देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए है

अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है तो यह खबर जरूर पढ़िए। आपको बता दें कि देश में साइबर फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए है और इसी बीच HDFC के खाताधारकों का डाटा लीक होने की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि 6 लाख लोगों का डाटा डार्क वेब (Dark Web) पर लीक हो गया है।

आपको बता दें कि ग्राहकों की जानकारी पॉपुलर साइबर क्र‍िम‍िनर फोरम पर पोस्‍ट कर दी गई है जिस वजह से लोग काफी परेशान है जानकारी के मुताबिक साइबर क्रिमिनल्स ने खाताधारकों के नाम, ई-मेल, पते और मोबाइल नंबर से जुड़ा डाटा लीक किया है इस मामले को लेकर एचडीएफसी बैंक की तरफ से भी बयान आ गया है।

बता दें कि बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस दावे का खंडन क‍िया है बैंक ने बताया कि बैंक का किसी भी तरह का कोई भी डाटा लीक नहीं हुआ है और ग्राहकों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है भी बताया कि बैंकिंग इकोसिस्टम पर पूरी निगरानी है डाटा सिक्योरिटी हमारे लिए प्राइमरी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली के त्रिलोकपुरी की झुग्गी में लगी आग, एक की मौत

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!