हुंडई मोटर ने नए साल से कारों के दामों में की बढ़ोतरी, स्टॉक ने भरी रफ्तार
नए वर्ष 2025 में नई कार की सवारी करने के लिए आपको अब अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी. हुंडई मोटर इंडिया ने एक जनवरी 2025

Hyundai Car Sale नए वर्ष 2025 में नई कार की सवारी करने के लिए आपको अब अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी. हुंडई मोटर इंडिया ने एक जनवरी 2025 से अपनी गाड़ियों के दाम को बढ़ाने का एलान किया है. कंपनी ने कहा कि इनपुट कॉस्ट मतलब लागत में बढ़ोतरी, डॉलर के अनुसार रुपये में कमजोरी और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में वृद्धि के चलते कारों के दाम में वृद्धि करने का निर्णय लिया है.
स्टॉक एक्सचेंज पर रेगुलेटरी फाइलिंग में हुंडई मोटर इंडिया अपनी कारों के दाम बढ़ाने के निर्णय को लेकर सुचना दी है. कंपनी ने कहा कि वह जनवरी 2025 से अपने गाड़ियों के दाम बढ़ाने लगी है जिसकी एडवांस में सुचना दी गयी है. कंपनी ने अपने बयान में कहा, हुंडई मोटर इंडिया 1 जनवरी 2025 से मैन्युफैक्चरिंग लागत में आये दिन बढ़ोतरी की है, एक्सचेंज रेट के अनुकूल ना होने और माल ढुलाई के दाम में बढ़ोतरी के चलते गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है.
हुंडई मोटर इंडिया ने कहा, कंपनी का हमेशा से ये प्रयास रहा है कि बढ़ती लागतों का भार कस्टमर्स के ऊपर कम से कम डाला जाए जिससे कस्टमर्स के ऊपर कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ ना पड़े. हुंडई मोटर इंडिया के कारों के दाम बढ़ाने के फैसले के चलते स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के स्टॉक में मामूली तेजी आ रही है.
Hyundai Car Sale हुंडई मोटर इंडिया का शेयर 1.38 फीसदी के उछाल के साथ दिन के ट्रेड के चलते 1898 रुपये पर जा पहुंचा जो फिलहाल 1880 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हालांकि हुंडई मोटर इंडिया का शेयर आईपीओ के इश्यू प्राइस 1965 रुपये से नीचे चल रहा है. यानि जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर अलॉट हुए हैं उन्हें अभी भी नुकसान हो रहा है. और अब कंपनी की कार खरीदने वाले कस्टमर्स की भी जल्द ही जेब कटने वाली है.









