दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले श्रमिकों-कर्मियों का बढ़ाया मासिक न्यूनतम वेतन

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

त्योहारों का समय शुरू हो चुका है और अब इसी मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा अच्छी खबर सामने आई है जहां न्यूनतम मासिक वेतन में बढ़ोतरी कर श्रमिकों और कर्मचारियों को तोहफा दे दिया गया है। इसमें अकुशल (unskilled), अर्ध कुशल (semi skilled) और कुशल श्रमिकों (skilled workers) का मंथली वेतन सरकार द्वारा अब फिर से बढ़ा दिया गया है। साथ ही इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसमें गैर मैट्रिक, मैट्रिक और ग्रेजुएट स्टाफ शामिल हैं और ये 1 अक्तूबर से नया वेतन लागू होगा।

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। श्रम मंत्री के मुताबिक, कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,903 रुपये से बढ़ाकर 21,215 रुपये किया गया है। वेतन में 312 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,993 रुपये से बढ़ाकर 19,279 रुपये कर 286 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अकुशल मजदूरों के मासिक वेतन को 17,234 रुपये से बढ़ाकर 17,494 रुपये करते हुए 260 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, न्यूनतम वेतन की नई दरों से भी अब दिल्ली के सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भी लाभ मिलने वाला है। सात ही इन नई दरों के चलते अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,993 से बढ़ाकर सीधा 19,279 रुपये कर दिया गया है, जिससे उनके मासिक वेतन में सीधा 286 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है।

वही इसी प्रकार से मैट्रिक पास और नॉन ग्रेजुएट कर्मचारियों का भी मासिक वेतन 20,903 से बढ़ाकर सीधा 21,215 रुपये कर उसमें 312 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, स्नातक कर्मचारियों और इससे भी अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 22,744 से बढ़ाकर सीधा 23,082 रुपये कर दिया गया है। साथ ही मासिक वेतन में सबसे अधिक 338 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!