नहीं किया Aadhaar-Pan Card को लिंक? तो लगेगा दोगुना जुर्माना

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कराना बेहद ही जरुरी होता है। ऐसे में अगर आप ये लिंक नहीं करवाते तो आपका जरुरी काम रुक जाता है।

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक कराना बेहद ही जरुरी होता है। ऐसे में अगर आप ये लिंक नहीं करवाते तो आपका जरुरी काम रुक जाता है। जिसके बाद अब सरकार ने एक एहम जानकारी दी है। इसके तहत अगर 1 जुलाई से पहले आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो दोगुनी पेनल्टी देनी पड़ेगी।

बता दें कि सरकार ने 31 मार्च तक मुफ्त में आधार और पैन कार्ड लिंक कराने का मौका दिया था। लेकिन बहुत लोग इसे नहीं करवा पाए थे। अब सरकार ने एक और मौका दिया है। इसके तहत आप आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करवा सकते है। लेकिन उसके लिए आपको 500 रूपये पेनल्टी देनी पड़ेगी।

बताया जा रहा है कि अगर आप 1 जुलाई से पहले लिंक नहीं करवाते है तो 1 जुलाई से आपको दोगुना पेनल्टी देनी पड़ेगी। ऐसे में अपने अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं करवाया है तो जल्दी से करवा दीजिए।

पैन और आधार को लिंक करने के लिए https://incometaxindiaefiling.gov.in/ इस वेबसाइट पर जाए। इसके बाद लिंक आधार पर क्लिक करें। अपना नाम, DOB आदि डाले। इसके बाद आधार नंबर को दर्ज करे और लिंक Link Now ऑप्शन पर क्लिक करें।

Madhavgarh Farmsयह भी पढ़े: रेलवे ने शुरू की खास सर्विस! अब बिना टेंशन आराम से सोए, नहीं छूटेगा स्टेशन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!