e-RUPI जिसे आज लॉन्च करने वाले हैं PM मोदी, जानिए इसके फायदे और कैसे करता है काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से e-RUPI लॉन्च करेंगे। यह डिजिटल पेमेंट के लिए कैशलेस और कॉनटैक्ट लेस माध्यम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से e-RUPI लॉन्च करेंगे। यह डिजिटल पेमेंट के लिए कैशलेस और कॉनटैक्ट लेस माध्यम है। PM मोदी ने रविवार को डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ‘‘e-RUPI’’ के फायदे गिनाए और कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है और इससे जीवन भी आसान बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘डिजिटल टेक्नोलॉजी से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आ रहा है और इससे जिंदगी भी सुगम हो रही है।आज साढ़े चार बजे अत्याधुनिक डिजिटल भुगतान समाधान ‘e-RUPI’ की शुरुआत की जाएगी। यह यूजर्स को बहुत सारे फायदे पहुंचाएगा।’

‘‘e-RUPI’’ को National Payments Corporation of India ने अपने UPI Platform पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है। यह बिना किसी फिजीकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सर्विस प्रोवाइडर के साथ सर्विस के स्पॉन्सर को जोड़ता है।

e-RUPI डिजिटल पैमेंट के लिए कैशलेस और कॉन्टैक्टलस साधन है। यह एक QR code या SMS 

String-Based E-Voucher है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है। इस पैमेंट मैकेनिज्म के यूजर्स सर्विस प्रोवाइडर पर बिना कार्ड, डिजिटल पैमेंट ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर को रिडीम कर सकते हैं। कल्याण सेवाओं की लीक-प्रूफ डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

Aadhya technology

इसका उपयोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उर्वरक सब्सिडी आदि जैसी योजनाओं के तहत मातृ एवं बाल कल्याण योजनाओं, उन्मूलन कार्यक्रमों, दवाओं और निदान के तहत दवाएं और पोषण सहायता देने के लिए योजनाओं के तहत किया जा सकता है। निजी क्षेत्र भी कर्मचारी कल्याण और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में इन डिजिटल वाउचर का लाभ उठा सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: कार सवारों बदमाशों ने लूटा 10 लाख का माल, जानें क्या है पूरी खबर

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!