E-Shram Card: अगर चाहिए लाखों का फायदा तो बनवा ले यह कार्ड

भारत सरकार की और से गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है बता दें कि सरकार इन योजनाओं में गरीबों की आर्थिक मदद मुहैया करवाती है

भारत सरकार की और से गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है बता दें कि सरकार इन योजनाओं में गरीबों की आर्थिक मदद मुहैया करवाती है इसमें गरीबों को कम कीमत पर और मुफ्त में अनाज भी उपलब्ध कराया जाता है इसके अलावा कई योजनाओं में तो स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध करवाया जाता है लेकिन अब सरकार की तरफ से ई-श्रम योजना (e-Shram Yojana) शुरू की गई है।

बता दें कि सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी लॉन्च किया है। इसका उदेश्य असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस एकत्र करना है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जा सके. जानकारी के मुताबिक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को श्रमिक कार्ड या ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) के लिए आवेदन करना होता है और इससे मजदूरों को काफी फायदा भी होता है।

जानकारी के मुताबिक ई-श्रम कार्ड की मदद से मजदूरों और कामगारों को 60 वर्ष के बाद पेंशन, मृत्यु बिमा और अक्षमता की स्थिति में काफी लाभ मिल सकता हैं आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य ई-श्रम पोर्टल के जरिये सभी नई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं तक असंगठित श्रमिकों की पहुंच प्रदान करना है।

आपको बता दें कि इस स्कीम का उदेश्य लोगों के लिए सुरक्षा योजनाओ के लाभ को लागु करना है जो की श्रम और रोजगार मंत्रालय और अन्य परस्पर जुड़े मंत्रालयों के जरिये लागु है इसके अलावा जिस भी व्यक्ति के पास ई-श्रम कार्ड है वो प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख की दुर्घटना बिमा कवर कर सकता है इसी के साथ ई-श्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाए रखेगा। इस योजना के जरिये दिए जाने वाले सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ सीधा असंगठित श्रमिकों तक पहुंचाए जाएंगे।

Accherishtey

ये भी पढ़े: शादी की सालगिरह के दिन युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ये है वजह

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!