Edible Oil Prices: सरसों के तेल के दामों में आई गिरावट, अब नहीं बिगाड़ेगा बजट

दिल्ली में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों के तेल के भाव में गिरावट दर्ज हुई है बता दें कि दिल्ली तेल-तिलहन बाजार (Oilseeds Market) में शनिवार को सुधार देखने को मिला

दिल्ली में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों के तेल के भाव में गिरावट दर्ज हुई है बता दें कि दिल्ली तेल-तिलहन बाजार (Oilseeds Market) में शनिवार को सोयाबीन तेल तिलहन (Soybean Oil Price) और पामोलिन तेल की कीमतों (Palmolein Oil Price) में सुधार देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को तीन फीसद उछाल आया है। जिसका असर सोयाबीन तेल तिलहन की कीमतों पर पड़ा। दूसरी ओर गर्मी के दिनों में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों के तेल में तो गिरावट आई, लेकिन मूंगफली तेल तिलहन के भाव (Groundnut Oil Price) पुराने स्तर पर बने रहे।

शिकागो एक्सचेंज में तेजी आने की वजह से सोयाबीन तेल की कीमतों में 46 रुपए प्रति टन की तेजी आई है जो की 350 रुपए प्रति क्विंटल बैठता है बता दें कि सरकार को घेरलू उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। क्योकि देशी तेल की कीमत आयातित तेलों की कीमतों से 10 से 12 रुपए प्रति किलो कम है।

    • बता दें कि सरसों तिलहन – 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
    • मूंगफली का तेल – 6,725 – 6,820 रुपये प्रति क्विन्टल।
    • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विन्टल है।
    • मूंगफली का साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 – 2,760 रुपये प्रति टिन।
    • सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सरसों पक्की घानी- 2,350-2,425 रुपये प्रति टिन।
    • सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन।
    • तिल का तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल है।
    • सोयाबीन का तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल है।
    • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल है।
    • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल है।
    • सीपीओ का एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
    • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल है।
    • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
    • पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल है।
    • सोयाबीन दाना – 7,750-7,800 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन लूज 7,450-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: JNU Controversy: एबीवीपी के छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, जानें पूरा मामला

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!