Education: क्षमता के मुताबिक मिलेगी शिक्षा, मोशन करेगा 100 करोड़ का निवेश

मोशन ने देश की पहली कस्टमाइज्ड प्रैक्टिस शीट (सीपीएस) मशीन पेश की है।

मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश का जाना-माना संस्थान मोशन एजुकेशन शिक्षा के वैयक्तिकरण पर 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि ईश्वर ने हर बच्चे को अपनी कमियों और खासियतों के साथ बनाया है। इसलिए हर बच्चे को पढ़ाने-सिखाने का तरीका भी अलग है। इसलिए मोशन ने देश की पहली कस्टमाइज्ड प्रैक्टिस शीट (सीपीएस) मशीन पेश की है। सीपीएस मशीनें विशेष रूप से जेईई और नीट उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इसे मोशन के 50+ केंद्रों पर स्थापित किया गया है और अब तक 35,000+ छात्रों को फायदा मिला है।

नितिन विजय ने बताया कि छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अथक परिश्रम करते हैं। कई बार वे यह नहीं पहचान पाते कि वे कहाँ पिछड़ रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का लाभ उठाकर हम टेस्ट के पेपर को विषय, उप-विषय और डिफिकल्टी लेवल के आधार पर विभिन्न चरणों में विभाजित करते हैं।   इससे छात्रों को अपने वीक पॉइंट्स को समझने और उन्हें अपनी कमजोरियों पर काबू पाने में मदद मिलती है।

हम ऐसे मॉडल पर काम कर रहे हैं कि सबको अफोर्डेबल प्राइस पर क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। मोशन एजुकेशन छात्रों के लिए सीखने की प्रक्रिया कस्टमाइज करने के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है। इससे मोशन की टीम ने अडेप्टिव कांसेप्चुअल प्रॉब्लम शीट मशीन- सीपीएस बनाई है। इसे हम विद्यार्थियों की कमियों को समझने और उनको दूर करने के लिए का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह प्रक्रिया व्यक्ति की विषय की समझ को बढ़ाती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के मानक को पूरा करने के लिए प्रदर्शन धीरे-धीरे बढ़ता है। इसके जरिए हम  कमजोर से कमजोर ओर अत्यंत जहीन बच्चों को, उनकी क्षमता के मुताबिक बेहतर से बेहतर तैयारी करवाते है।

कोटा में आत्महत्या के मामलों के मद्देनजर, सीपीएस मशीनें एक वरदान के रूप में सामने आई हैं। सीपीएस मशीन छात्रों की सीखने की व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर उनके पाठ्यक्रम संरचना की योजना बनाकर उन पर दबाव कम करने की क्षमता रखती हैं। हम सीपीएस मशीन की मदद से, कस्टमाइज प्रेक्टिस शीट के साथ विद्यार्थियों की कमजोरी दूर कर उनके प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य सलेक्शन पर्सेंटेज में सुधार करना है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!