Electricity Bill: सरकार की इस तकनीक से किसानों का बिजली बील आता हैं ज़ीरो
Kisan Scheme: सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है. इस स्कीम के जरिये किसानों को अलग-अलग तरह के फायदे होते

Kisan Scheme: सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम के जरिये किसानों को अलग-अलग तरह के फायदे होते हैं और कुछ स्कीम के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ भी होता हैं जैसा की आपको पता है कि किसानों के जरिए बिजली भी काफी इस्तेमाल की जाती है जिसे देखते हुए भारत में सराकार द्वारा किसानों के लिए बिजली की जरूरत को देखते हुए स्कीम चला रखी है जिस वजह से कई किसानों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना है. यह स्कीम राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है.बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों को संबल देने के लिए बिजली बिल में अतिरिक्त अनुदान देने के लिए सरकार द्वारा यह स्कीम चलाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस स्कीम के जरिए सरकार की तरफ से किसानों को हर महीने 1000 रुपये और साल में अधिकतम 12000 रुपये बिजली बिल में मुहैया करवाया जा रहा है. और कोई किसान इस स्कीम का फायदा उठा रहा है अगर किसान का एक महीने में 1000 रुपये या इससे कम बिजली बिल आता है तो उसका बिल शून्य हो जायेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या










