EPFO: खो गया PPO नंबर तो रुक सकती है पेंशन, जानें घर बैठे कैसे करे दोबारा हासिल

अगर आपका पीपीओ नंबर गुम गया है तो आपकी पेंशन रुक सकती है जिस वजह से आपको परेशानी हो सकती है

अगर आपका पीपीओ नंबर गुम गया है तो आपकी पेंशन रुक सकती है जिस वजह से आपको परेशानी हो सकती है एम्पलॉई पेंशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनधारकों (Pensioners) को एक यूनिक नंबर दिया जाता है जिसे पेंशन पेमेंट आर्डर (PPO) भी कहा जाता है।

बता दें कि कर्मचारी भविष्ये निधि संगठन (EPFO) की तरफ से किसी भी कंपनी से रिटायर होने वाले शख्स को पीपीओ नंबर दिया जाता है जिसके बिना पेंशन नहीं मिल सकती है जानकारी के मुताबिक (EPFO) की तरफ से लाभार्थी की पहचान के लिए दिए गए पीपीओ नंबर से सैलरी स्टेटस चेक करने आदि की भी सुविधा मिलती है तो आइये जानते हैं इसे दोबारा हासिल करने की तरीका।

सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाये उसके बाद “ऑनलाइन सर्विसेज” सेक्शन में जाकर ‘Pensioners Portal’ के विकल्प पर क्लिक करे फिर उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको ‘Know Your PPO No’ पर क्लिक करना होगा यहाँ पर अब आपको अपना वो अकाउंट नंबर डालना होगा जिसमे हर महीने पेंशन आती है।

यह सारी डिटेल्स भरने के बाद इसको सबमिट कर दे जिसके बाद आपको अपना पीपीओ नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। बता दें कि 12 अंकों का यह खास नंबर आपके लिए एक रेफरेंस की तरह काम करता है और इस नंबर के जरिये पेंशन एकाउंटिंग ऑफिस से संपर्क भी किया जा सकता है।

इसके अलावा PPO नंबर पेंशनर की पासबुक में दर्ज होने से एक बैंक की दूसरी ब्रांच में अपना अकाउंट ट्रांसफर करना भी आसान हो जाता है इसी के साथ पेंशन सम्बंधित किसी भी तरह का काम या शिकायत दर्ज करवाने के लिए PPO नंबर देना अनिवार्य होता है और पेंशन स्टेटस देखने के लिए भी इस नंबर को लिखना बेहद जरुरी होता है।

Accherishtey

यह भी पढ़े: गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर युवकों को नहीं किया अनफॉलो तो बॉयफ्रेंड ने दी जान

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!