EPS Pension: खुशखबरी! प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए सरकार ने जारी किया सर्कुलर

अगर आप भी नौकरीपेशा है तो यह खबर आपके लिए है आपको बता दें कि EPFO की तरफ से ज्यादा पेंशन पाने के लिए कर्मचारियों को पेंशनर्स को आ रही दिक्कतों के बारे में एक सर्कुलर जारी किया गया है

अगर आप भी नौकरीपेशा है तो यह खबर आपके लिए है आपको बता दें कि EPFO की तरफ से ज्यादा पेंशन पाने के लिए कर्मचारियों को और पेंशनर्स को आ रही दिक्कतों के बारे में एक सर्कुलर जारी किया गया है जानकारी के मुताबिक इनमे तीन मामलों से जुडी जानकारी दी गई है पहला यह है कि ज्यादा पेंशन के लिए जॉइंट एप्लीकेशन जमा कराने के बाद क्या होगा।

दूसरा जॉइंट एप्लीकेशन में किसी तरह की गलती रह जाती है तो क्या होगा और तीसरा अगर न‍ियोक्‍ता कंपनी की तरफ से ज्‍वाइंट एप्लिकेशन को मंजूरी नहीं दी गई तो क्‍या होगा? अगर आप भी ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसकी आखरी तारीख 3 मई है बता दें कि सर्कुलर के मुताबिक जॉइंट एप्लीकेशन को अंतिम तिथि तक जमा करने के बाद फील्ड अफसर इसकी जाँच करेगा।

जिसके बाद इसे (EPFO) के पास मौजूद डाटा से प्रमाणित किया जायेगा। डाटा के प्रमाण‍ित हो जाने के बाद बकाया राशि की गणना करने के बाद इसे ट्रांसफर करने कहा जायेगा और अगर EPFO के पास से उपलब्ध जानकारी एम्प्लायर या कर्मचारी की तरफ से नहीं मिलती तो EPFO की तरफ से नियोक्ता और कर्मचारी को जानकारी दी जाएगी और सही जानकारी देने के लिए एक महीने का टाइम दिया जायेगा। इसके अलावा जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म न‍ियोक्‍ता से अप्रॅूव नहीं होने पर न‍ियोक्‍ता को अतिरिक्त सबूत उपलब्‍ध कराने का मौका मिलेगा।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: पहले फ्लैट का गेट खटखटाया, नहीं खोला तो की फायरिंग, देखिए बेखौफ बदमाशों का CCTV फुटेज

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!