कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें! दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान में देरी, जानें क्या है ट्रेनों का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। इस बार ठंड अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भी कोहरे का बेहद असर देखने को मिल रहा है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। इस बार ठंड अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भी कोहरे का बेहद असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भी यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर 30 से अधिक घरेलू विमानों को टेकऑफ करते वक्त देरी हुई है, वहीं 12 अलग-अलग जगह जाने वाले 10 से अधिक विमानों की लैंडिंग के वक्त काफी परेशानी हुई और इन्हें पूरी सुरक्षा सहित देरी से लैंड कराया गया।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के साथ उत्तर भारत में शुक्रवार को भी कंपकंपाने वाली ठंड जारी रही। दिल्ली के आयानगर में तो तापमान लुढ़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। और एक दिन पहले यहां पारा सिर्फ 2.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

दूसरी और उत्तर भारत में शीतलहर तथा कोहरे के प्रकोप के कारन से ट्रेनें में भी काफी देरी चल रही हैं। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देरी पर चल रही हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिल रही, जिससे सड़क, रेल तथा हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 30 उड़ानों और कम से कम 26 ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में काफी देरी हुई।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: ‘Patli Kamariya Mori’ पर Reel बनाते वक्त जोर से झूमी की अपनी कमरिया ही टूट गई, देखें Video

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!