करवा लें 31 मार्च से पहले ये काम, नहीं तो कबाड़ बन जाएगा आपका पैन कार्ड!
PAN को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चेतावनी जारी की है और इसके मुताबिक आपको पैन नंबर को 31 मार्च 2023 तक आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा

देश में सरकार द्वारा कई दस्तावेज है जो हर इंसान को रखना जरूरी है। जिसमे आधार कार्ड से लेकर PAN कार्ड तक सभी चीज़े आती है। ऐसे में पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चेतावनी जारी की है और इसके मुताबिक आपको पैन नंबर को 31 मार्च 2023 तक आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा।
वही ऐसा नहीं किए जाने पर पैन अमान्य हो जाएगा जिसकी मदद से आपके होने वाले सभी ट्रांजेक्शंस को रोक दिया जाएगा। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से ही आधार से अपने पैन नंबर को लिंक किया हुआ है उनके लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
रिपोर्ट्स द्वारा बताया गया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी चेतावनी में साफ तौर पर बताया गया है कि 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार से लिंक करना जरूरी है और कोई भी लोग इस काम में देर न करें, वरना आपका पैन नंबर किसी काम का नहीं रहेगा। साथ ही इनकम टैक्स अधिनियम के मुताबिक, 10 डिजिट के यूनिक अल्फान्यूमेरिक नंबर धारकों को इसे लिंक करना अनिवार्य होगा।
लिंक करने में कितना होगा खर्च
हालाँकि, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा बताया गया कि पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2023 हो गई है। लेकिन इस लिंकिंग प्रक्रिया के लिए 1000 रुपये चुकाने होते हैं क्योकि IT विभाग की एडवाइजरी के चलते 31 मार्च, 2023 तक अगर लोग पैन-आधार को लिंक करने में फ़ैल रहते हैं तो उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा।
ऐसे करें PAN को आधार से लिंक
- सबसे पहले आपको इनकम टैक्स कि ई-पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in को ओपन करना होगा।
- उसके बाद यूजर ID, पासवर्ड और जन्मतिथि की मदद से उसमे लॉगइन करें।
- इतना करने के बाद प्रोफाइल सेटिंग के मेनू बार पर जाएं और लिंक आधार पर क्लिक करें।
- वही आपको पहले से ही पैन कार्ड के चलते जन्मतिथि, लिंग की जानकारी मिल जाएगी।
- स्क्रीन पर आधार डिटेल्स को देख कर पैन डिटेल्स को वेरिफाई करें।
- डिटेल्स सारी सही करने के बाद अपना आधार नंबर डालें और लिंक नाउ के बटन पर क्लिक करें।
- आखिर में आपको एक पॉप-अप मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा कि आपका पैन नंबर आपके आधार से लिंक हो गया है।










