इस तारीख तक करवा लें अपना आधार अपडेट वरना देने होगा डबल शुल्क

UIDAI के नियमों के चलते एक बार आधार कार्ड बनवाने के बाद उसे प्रत्येक 10 साल में ही आपको अपडेट (Aadhaar Update Process) करवाना जरूरी होता है।

आज के समय में अगर किसी को भी सरकारी काम करवाना होता है तो उसके लिए आधार कार्ड एक अनिवार्य जरूरत बन गया है। वही चाहे आपको सिम कार्ड लेना हो या बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाना हो आदि इसके बिना आपके अधिकतर काम अटक सकता हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पता है। लेकिन दूसरी तरफ अधिकतर लोगों को लगता है कि एक बार आधार कार्ड बनवाने के बाद से ही काम खत्म हो जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। आधार कार्ड को एक्टिव बनाए रखने के लिए भी उसे नियमित रूप से अपडेट करवाते रहना भी जरूरी है।

बता दें कि फ्री में आधार कार्ड अपडेशन के लिए UIDAI द्वारा इस बार 14 दिसंबर की तारीख तय कर रखी है और ऐसे में अगर आपने इस तारीख तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया तो उसके बाद आपके कई काम बहुत सी बार अटक भी सकते हैं। साथ ही आपके साथ साइबर ठगी का भी बहुत ज्यादा खतरा बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं, 14 दिसंबर के बाद से ही आधार कार्ड अपडेट करवाने पर ही आपको उसका शुल्क भी देना पड़ सकात है।

खुद ऑनलाइन कर सकते हैं चेंज

बता करे तो आधार कार्ड की नोडल संस्था UIDAI के नियमों के चलते एक बार आधार कार्ड बनवाने के बाद उसे प्रत्येक 10 साल में ही आपको अपडेट (Aadhaar Update Process) करवाना जरूरी होता है। वैसे तो आधार अपडेशन का ही काफी काम आप खुद भी ऑनलाइन कर सकते हैं। वही इसके बावजूद आंखों की पुतली यानी आइरिस और बॉयोमेट्रिक डेटा अपडेट करवाने के लिए भी आपको आधार केंद्र जाना ही होगा। यहां यह बात नोट कर लें कि आपको इस महीने यानि 14 दिसंबर तक आधार कार्ड में फ्री अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट करवाने पर ही है। लेकिन अगर आप आधार अपडेशन के लिए भी आधार केंद्र जाते हैं तो आपको वहां भुगतान करना जरूरी होगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!