कॉल पर PAN CARD का नंबर पूछती है लड़की, फिर अकाउंट हो जाता है खाली

मौजूदा समय में दुनिया तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है।आज कल लोग ज्यादातर काम इंटरनेट और फोन की मदद से बस एक क्लिक पर कर लेते हैं।

मौजूदा समय में दुनिया तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है। तो वही आज कल लोग ज्यादातर काम इंटरनेट और फोन की मदद से बस एक क्लिक पर कर लेते हैं।

हम खाना ऑर्डर करने से लेकर बैंक में खाता खोलने तक सब कुछ घर बैठे ही कर लेते है। लेकिन जैसे जैसे इंटरनेट का इस्तेमाल लेन-देन के लिए लोगों द्वारा शुरू किया गया है। उसी के साथ फ्रॉड करने वालों के हौसले भी उसी तरह से डिजिटलाइज होते जा रहे हैं और चोरों का शातिरपन बढ़ता जा रहा है। 

कई पैन कार्ड होल्डर के साथ इन दिनों एक बड़ा स्कैम देखने को मिल रहा है, जिसमें उनकी एक गलती की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो आपकी कई निजी जानकारियां अपने साथ रखता है। इसके अलावा बैंक खाता खुलवाने के दौरान भी पैन कार्ड मांगा ही जाता है। पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक कई बार ऐसा हुआ है कि पैन कार्ड होल्डर्स को बैंक का नाम लगाकर फर्जी कॉल आए हैं, इस कॉल के समय उनसे एक लड़की उनका ओटीपी-पैन कार्ड नंबर या कोई दूसरी जानकारियां मांगती है, और अगर किसी पैन कार्ड होल्डर ने अपनी जानकारी उस लड़की को दे दी। तो समझ लीजिए एक झटके में उनका अकाउंट साफ हो चुका है।

इन दिनों जालसाज़ो के ये इरादे देखते हुए मन में डर बैठ जाता है। वहीं मन में कई सवाल भी उठते है कि इन सब से सतर्क कैसे रहा जाए?

दरअसल, सभी बैंक इस तरह के फर्जी कॉल से ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। आपकों बता दे कि बैंक कभी भी किसी तरह का ओटीपी नहीं मांगता है।

अगर इस तरह को कोई फर्जी कॉल आता है तो सबसे पहले आप अपने बैंक में शिकायत करें। वहीं अगर कोई फर्जी मैसेज और ओटीपी आपके मोबाइल फोन पर आता है तो उसे किसी के साथ साझा ना करें और उस मैसेज को भी ना खोलें। साथ ही बैंक के अलावा कभी भी अपने पैन कार्ड की जानकारी किसी दूसरे के साथ शेयर ना करें। 

Accherishtey

ये भी पढ़े: Pension Scheme: शादीशुदा लोगों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार देगी पूरे 51,000!

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!