Gold Bond: सोने में निवेश करने का आया सुनहरा मौका, कल से मिलेगी छूट
सोना आज कल किसे पसंद नहीं होता, और हम लेकरआए ही आपके लिए एक बेहद ही बेहतरीन खबर। केंद्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

सोना आज कल किसे पसंद नहीं होता, और हम लेकरआए ही आपके लिए एक बेहद ही बेहतरीन खबर। केंद्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। गोल्ड बॉन्ड स्कीम से 26 अगस्त तक आप निवेश कर सकते है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सीरीज के लिए इश्यू प्राइस भी तय कर लिया है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए यह स्कीम की सीरीज एक जून महीने में खोली गई थी.
जानें कितनी तय हुई कीमत?
रिज़र्व बैंक ने इस स्कीम की कीमत 5,197 रुपये प्रति ग्राम तय की है। यदि कोई निवेशक ऑनलाइन राशि जमा करवाता है तो उसको 50 रूपये तक की छूट मिलेगी। यह स्कीम आने वाले 8 साल तक वैलिड रहेगी। पांचवें साल के बाद आपको इसमें वक्त से पहले रिडेम्पशन का ऑप्शन भी मिलेगा।
आपको बता दें, इसको खरीदने की लिए पेमेंट केवल नकद या फिर नेट बैंकिंग के जरिये जमा की जाएगी। और सिर्फ सिर्फ 20 हजार रुपये का पेमेंट का ही कैश ही कर सकता है.
कहां से खरीद सकते हैं?
ये बॉन्ड बैंकों स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाते हैं. और पहली सीरीज में सोने की कीमत 5,091 रुपये प्रति ग्राम रखी गई थी.
बता दें, इस सप्ताह में सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय बाजार के साथ-साथ ग्लोबल बाजार में भी गिरावट देखि गयी। सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय बाजार में गोल्ड के भाव 51,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थे।
यह भी पढ़े: पूरे दिल्ली में मात्र इन जगहों पर मिलेगी शराब, पुराना नियम होगा फिर लागू










