Gold Price Today 03 January: लगातार सोने के दाम में बढ़ोतरी, चांदी 70,000 के पार
Gold Price Today 03 January: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था.

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. पर अब शादियों के सीजन के चलते सोने में लगातार इजाफ़ा देखने मिल रहा है, जिसके चलते सोना खरीदने के लिए आपको कुछ वक्त रुकना पड़ेगा।
बता दें, साल के तीसरे दिन यानि मंगलवार को दिल्ली में, 22 कैरट सोने (22K Gold) के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसके चलते 22 कैरेट गोल्ड का दाम 51,000 रूपये प्रति 10 ग्राम आ गया है.
दूसरी और 24 कैरट गोल्ड में (24K Gold) दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसके चलते 24 कैरेट सोना का दाम बाज़ार में 55,730 रूपये प्रति10 ग्राम चल रहा है.
अगर बात की जाए चांदी (Silver) की तो, चांदी के दाम में भी इजाफ़ा देखने को मिला, जिसके चलते राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 72,000 रूपये प्रति किलो बिक रहा है

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









