Gold Price Today 22 january: सोने के भाव में आई स्थिरता! चेक करें आज का रेट
Gold Price Today 22 january: राष्ट्रीय दिल्ली में काफी दिनों सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव होने के बाद, आज एक बार फिर सोने के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.

राष्ट्रीय दिल्ली में काफी दिनों सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव होने के बाद, आज एक बार फिर सोने के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. सोने के दामों में उछाल आने के बाद, शादियों के सीज़न में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को अभी कुछ समय तक रुकना होगा.
आपको बता दें कि 22 जनवरी यानि शनिवार को दिल्ली में 22 कैरट गोल्ड (22K Gold) 47,800 रूपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा था. वहीं कल दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रूपये का निखार आया था.
हालांकि 24 कैरेट सोने (24K Gold) के भी दाम में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. बता दें की 24 कैरट सोना 52,100 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.
इसके अलावा अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 500 रूपये की गिरावट के चलते राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 64,900 रूपये प्रति किलो बिक रहा है.
यह भी पढ़े: अतुल कुमार गोयल होंगे पंजाब नेशनल बैंक के नए MD और CEO










